![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_1600,h_721/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/11/IMG-20211126-WA0005.jpg)
बरवाडीह/लातेहार:- शुक्रवार को संविधान दिवस के अवसर पर बरवाडीह प्रखंड कार्यालय एवं बरवाडीह थाना परिसर में संविधान उद्देशिका पाठ किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान बरवाडीह प्रखंड कार्यालय में इसका नेतृत्व बरवाडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय एवं बरवाडीह थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ब्लू लोहरा एवं बरवाडीह थाना प्रभारी श्रीनिवास सिंह के द्वारा किया गया। संविधान दिवस किस समारोह के दौरान संविधान को भारतीय लोकतंत्र के संप्रभुता का प्रतीक मानते हुए उसके अधीन समाज एवं लोकतांत्रिक कल्याणकारी कार्यों को कार्यान्वित करने की संकल्प बरवाडीह प्रखंड कर्मियों एवं बरवाडीह थाना पदाधिकारियों एवं जवानों के द्वारा लिया गया। वह इस अवसर पर बरवाडीह प्रखंवड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में हमारा संविधान हमारे देश की आत्मा है जिसके बिना हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की कल्पना करना संभव नहीं है हम सब का कर्तव्य बनता है कि हम अपने संविधान एवं उसके द्वारा दिए गए कर्तव्यों का निर्वाहन सच्चे मन एवं अन्तकर्ण से करें। वही बरवाडीह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलु लोहरा ने कहा हम समस्त भारतीय नागरिकों को संविधान के द्वारा छह प्रकार के मौलिक अधिकार दिए गए हैं उनकी जानकारी हम सभी को होनी चाहिए ताकि हम अपनी मौलिक अधिकारों का सजगता पूर्वक उपयोग करते हुए अपने मौलिक कर्तव्यों का निर्वाह कर सकें। वही इसके साथ-साथ बरवाडीह थाना प्रभारी श्रीनिवास सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान के अधीन तथा उसके पालन के लिए हम सभी कृत संकल्प हैं। जनता के सहयोग एवं कानूनी परामर्श के लिए प्रशासन हमेशा तत्पर है। हम सब का कर्तव्य बनता है कि हम अपने संविधान का आदर एवं सम्मान करते हुए उसके द्वारा दिए गए मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों का पालन कर अपने देश समाज एवं संस्कृति को आगे लेकर जाएं।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)