पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने राज्यपाल के नाम बीडीओ को सौंपा




फोटो : भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राज्यपाल के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौपते

चौपारण भारतीय जनता पार्टी के बल पर झारखण्ड राज्य की स्थापना हुआ था, और झारखंड में पहली पंचायती चुनाव भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने करवाई थी, ताकी गांव की विकास गांव की सरकार से हों, लेकीन झारखंड के वर्तमान हेमंत सोरेन की सरकार तानाशाही रवैया के कारण पंचायत चुनाव का समय बढ़ाते जा रहा है भारत के लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है,इसी कोरोना काल में उत्तर प्रदेश में पंचायती राज का चुनाव हुआ बिहार में पंचायती राज का चुनाव हो रहा है लेकिन झारखंड की यह सरकार झारखंड पंचायती राज का चुनाव कराने में टालमटोल कर रही है इसलिए भारतीय जनता पार्टी इस सरकार का पुरजोर गांव से लेकर शहर तक विरोध करती है नगर परिषद को सस्पेंड करके रखा हैं और मुखिया को प्रभार देकर पंचायती राज व्यवस्था को कुचलने के काम कर रही है,आज भारतीय जनता पार्टी विरोध दर्ज करवाते हुए पूरे झारखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से विरोध पत्र सौंपा गया सरकार आज के बाद नहीं सुधरी तो पूरे झारखंड प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी विधानसभा से लेकर सड़कों तक विरोध करेगी, भाजपा ने राज्यपाल के नाम 16 सूत्री मांगों के समर्थन में प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया
इस धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा एवं संचालन मीडिया प्रभारी मुनेश्वर गुप्ता ने किया
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि सीताराम साहू सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव राजेंद्र चंद्रवंशी सुनील कुमार सिंह मंडल महामंत्री अरविंद सिंह मीडिया प्रभारी रामसेवक राणा मंडल उपाध्यक्ष अरविंद साहू ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार यादव वरिष्ठ भाजपा नेता भरत सिंह गजाधर प्रसाद रंजीत सिंह अरुण कुमार गुप्ता रामाधीन पांडे ज्ञानी साव प्रवीण सिंह तपेश्वर ठाकुर लक्ष्मण साव बृजनंदन सिंह मुकेश राणा मिथुन कुमार रामचंद्र साहू राजेंद्र कुमार
सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन में शामिल हुए ।

Related posts