धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह जी की अध्यक्षता में महान स्वतंत्रता सेनानी ,भारत के प्रथम राष्ट्रपति ,भारतरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद जी की जयंती मनाई गई ,मोके पर उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने डॉ राजेंद्र बाबू के तैल-चित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर उनके विशद व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन-चरित्र से सीख लेने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि डॉ राजेंद्र बाबू निसंदेह आधुनिक भारत के निर्माता थे ,भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और संविधान निर्माण में उन्होंने अतुलनीय भूमिका निभाई ,वे देश के प्रति सदा समर्पित रहे और उनकी सोच भारत को मजबूत बनाने स्वतंत्र और पूरी दुनिया के देशों में भारत सबसे आगे हो, इन्होंने देश को एकता और भाईचारे के सूत्र में बांधने के इनके प्रयास काफी अनुकरणीय रही है ,उनका सादा जीवन और उच्च विचार के सिद्धांत पर आधारित उनका जीवन देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष रवीन्द्र वर्मा, योगेन्द्र सिंह योगी,वैभव सिन्हा, तबरेज मल्लिक,पप्पु कुमार तिवारी,कामता पासवान, दीपक सिंह,मनोज कुमार हाडी,मसूद आलम, रमेश राय,अरविंद सैनी, संजीव चोहान,अंजनी सिंह, विजय सिन्हा समेत दर्जनों कांग्रेसजन मौजूद थे।

