![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_1280,h_576/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/12/IMG-20211207-WA0031.jpg)
बरकट्ठा:- उमवि. झींगीबराई में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन समिति ( एसएमसी ) का पुनर्गठन किया गया। समिति का पुनर्गठन पर्यवेक्षक फलजीत राणा के मौजूदगी में हुआ।प्रबंधन समिति के गठन में 16 सदस्य का चयन किया गया। चयनित सदस्यों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए रुक्मणी देवी, उपाध्यक्ष तुफानी सिंह और संयोजिका पद पर चिंता देवी का चयन किया गया। पर्यवेक्षक फलजीत राणा ने प्रबंधन समिति के कार्य और उद्देश्य से अभिभावकों को अवगत कराया। बैठक में प्रधानाध्यापक यमुना साव, शिक्षक प्रकाश सिंह, गुड़िया कुमारी, हीरालाल रविदास, सहदेव प्रसाद, किसुन पंडित, वार्ड सदस्य जुगेशवर रविदास, रोहित रविदास, राजकुमार रविदास, चंदेश्वर रविदास समेत आदि अभिभावक उपस्थित थे।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)