![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_1280,h_960/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/12/IMG-20211210-WA0021-1.jpg)
बरकट्ठा:- बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमित कुमार यादव एवं जिला परिषद सदस्य कुमकुम देवी ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को प्रखंड के तुईयो पंचायत अंतर्गत अजीज मियां के घर से धीरेंद्र प्रसाद के घर तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य का उद्घाटन नारियल फोड़कर किया। वंही गंगपाचो पंचायत में शमशान घाट निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। उक्त योजनाएं 15वीं वित्त आयोग की राशि से जिला परिषद विभाग से करवाई जा रही है। मौके पर बेडोकला मंडल अध्यक्ष भोला प्रसाद ,धर्मेंद्र प्रसाद,सुरेंद्र साव, लीलाधारी प्रसाद,राजेश कुमार,फलजीत राणा के अलावे कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)