![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_986,h_540/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/12/IMG-20211216-WA0008.jpg)
चौपारण 28 नवम्बर 2021 से प्रारंभ,अयोध्या से जगन्नाथपुरी पैदल यात्रा के क्रम में,अमित योगी जी का चौपारण आगमन पर स्वागत किया गया एवं रात्रि प्रवास हुआ। चौपारण खंड सहकार्यवाह पंकज वर्णवाल तथा बबलू वर्णवाल द्वारा चौपारण में इनका रात्रि भोजन तथा विश्राम की व्यवस्था की गई। सुबह विहीप प्रखंड मंत्री शेखर गुप्ता के आवास पर जलपान के पश्चात जगन्नाथ पुरी के लिए अगला गंतव्य सुनिश्चित कर विदा किया गया। इस अवसर पर शेष यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए, विहीप प्रखंड मंत्री शेखर गुप्ता,बजरंग दल संयोजक हिमांशु वैद्य सहसंयोजक सोनू कुमार द्वारा इन्हें अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)