![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_540,h_712/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/12/IMG-20211228-WA0012.jpg)
बरकट्ठा:- अपने बेहतरीन कार्यों से क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुकी बरकट्ठा जिप सदस्या कुमकुम देवी को भाजपा ने अटल अवार्ड देकर सम्मानित किया है। ढोढ़िया निवासी दिनेश्वर महतो ने बताया कुमकुम देवी गरीबों,असहायों की मदद के लिए तथा सामाजिक कार्यों और पार्टी के कार्यक्रमों में ईमानदारी के साथ हर वक्त लगी रहती है। इनके कार्यों से प्रभावित होकर क्षेत्र के लोग इन्हें प्यार से दया बहन ,झांसी की रानी यादि कई नामों से पुकारते हैं। कुमकुम ने भाजपा में अपनी मेहनत के बल पर राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन में अवार्ड लेने का गौरव प्राप्त किया है। बताते चलें कि भाजपा द्वारा आयोजित सुशासन दिवस में “अटल अवार्ड”से भाजपा कार्यालय रांची में उन्हें पुरस्कृत किया गया। सम्मानोपरांत कुमकुम ने बताया कि मैं अब दोगुने उत्साह से क्षेत्र में काम करूंगी। उन्होंने बताया कि सम्मान समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, राष्ट्रीय प्रवक्ता नीतू डबास, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती कुजूर, रांची मेयर आशा लकडा समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)