![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_1600,h_1200/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2022/02/IMG-20220228-WA0005.jpg)
भुपेन्द्र पान्डेय
गिद्धौर(चतरा)प्रखंड के अंतर्गत रविवार 27 फरवरी को चतरा जिला वॉलीबॉल संघ के तत्वधान में स्वामी विवेकानंद मैदान में गणमान्य लोगों के द्वारा फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया गया। एवं वॉलीबॉल कैंप का आयोजन किया गया।इस कैंप में खिलाड़ियों को वॉलीबॉल खेल हेतु विभिन्न प्रकार के तकनीकी जानकारी दी गई।तकनीकी जानकारी देने के लिए झारखंड वॉलीबॉल संघ के वॉलीबॉल नेशनल खिलाड़ी पिंटू पांडेय ने दिए।इस प्रतियोगिता में जिले से 10 टीमों ने भाग लिया । राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चतरा जिला टीम का चयन किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में 20 सूत्री अध्यक्ष विनोद पासवान ,सदस्य विजय भारती ,मौके पर चतरा जिला वॉलीबॉल संघ के महासचिव राकेश कुमार सिंह, कार्यकारिणी सचिव प्रेम राणा कोषाध्यक्ष जितेंद्र चंद्रवंशी आदि मौजूद थे।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)