गया में जन अधिकार पार्टी के जिला कमेटी का बैठक किया गया जिसका नेतृत्व जन अधिकार युवा परिषद जिला अध्यक्ष ओम यादव ने किया है। जिसमें दिनांक 19/07/21और 20/7/21को होने वाली 48 घंटों की भूख हड़ताल पर चर्चा की गई। इस चर्चा में ओम यादव ने 19 जुलाई को होने वाली भूख हड़ताल पर कुछ अहम सलाह देते हुए पार्टी के सभी विंगो के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से इस हड़ताल को सफल बनाने की अपील की है।इसके साथ ही इस बैठक में पार्टी का विस्तार करते हुए जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार वर्मा उर्फ मरांडी जी ने जदयू को छोड़ कर जन अधिकार पार्टी के दामन को थामने आये कार्यकर्ताओं को माला पहना कर स्वागत किया और उन्होंने पार्टी के विस्तार पर हम सभी से चर्चा की, जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)