झारखण्ड:प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को बनाए जाने पर धनबाद अध्यक्ष ने दिए शुभकामनाएं और लोगो को बाटी मिठाई

धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह जी की अध्यक्षता बैठक आयोजित कर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री राजेश ठाकुर जी एवं सांसद गीता कोड़ा जी, पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो जी,पूर्व मंत्री बंधु तिर्की जी एव शहजादा अनवर जी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाएं जाने पर धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बधाई व शुभकामनाएं दी गई। मौके पर जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि आदरणीय राजेश ठाकुर जी को प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद गीता कोड़ा जी,पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की एवं प्रदेश प्रवक्ता शहजादा अनवर जी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर निश्चित रूप से राज्य में कांग्रेस का संगठनात्मक मजबूती पर बल मिलेगा, उनके मनोनयन किए जाने पर माननीय सोनिया गांधी जी ,आरपीएन सिंह साहब को शुभकामनाएं देते हुए कहा की पार्टी ने सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए सभी को जिम्मेवारी पूर्वक संगठन में महत्वपूर्ण पद दिया गया है और आने वाले समय झारखंड में माननीय प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी के नेतृत्व में संगठनात्मक मजबूती मिलेगी एवं राज्य में कांग्रेस पार्टी परचम लहराएगी, साथ-साथ आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी बहुमत के साथ सुनिश्चित जीत दर्ज करेगी। आगे उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित सभी कार्यकारी अध्यक्षों को जिला के सभी कांग्रेसजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए मिठाई बांटकर शुभकामनाएं दी।पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी कार्यकारी अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए माननीय सोनिया गांधी जी के निर्णय की सराहना की एवं कहा कि आने वाले समय में राज्य में निश्चित रूप से राजेश ठाकुर जी के नेतृत्व में संगठन में मजबूती आएगीकार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक,एके झा,मदन महतो,शमशेर आलम, अशोक सिंह,योगेंद्र सिंह योगी, राजेश्वर सिंह यादव,मंटू दास, मनोज यादव,संजय महतो, हुमायूं राजा,कामता पासवान,पप्पू कुमार तिवारी,प्रसाद,निधि इम्तियाज अली,पिंटू तुरी,रामजी भगत,सत्यानंद पांडे,मनोज कुमार हाडीं,इम्तियाज आलम,इकराम कुरैशी,अमन साव,अरविंद सैनी, मुदस्सर खान समेत दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Related posts