धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी,ओबीसी विभाग के तत्वाधान रणधीर वर्मा चौक स्थित धरनास्थल पर जिलाध्यक्ष मनोज कुमार यादव की अध्यक्षता में झारखंड में पिछड़ी जातियों को 27% आरक्षण अविलंब देने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया, उक्त धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह जी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
मौके पर धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि एकीकृत बिहार राज्य के समय पिछड़ी जातियों को 27% आरक्षण लागू था और उसका लाभ पिछड़ी जातियों को मिल रहा था पर सबसे अधिक समय तक झारखंड में भाजपा सरकार के शासनकाल में इस आरक्षण को खत्म कर दिया और झारखंड बनने के बाद भाजपा के तीन-तीन मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा,रघुवर दास झारखंड राज्य का मुख्यमंत्री रहा पर इन्होंने पिछड़ी जातियो के हित में किसी प्रकार का संज्ञान नहीं लिया और न हीं इनके हित में कोई कार्य किया, अन्य राज्यों में पिछड़ी जातियो को 27% आरक्षण का लाभ मिल रहा है जबकि पूर्व भाजपा सरकार ने झारखंड में पिछड़ी जातियों के साथ सोतेला व्यवहार करते हुए साथ इन्हें मात्र 14% आरक्षण देकर पिछड़ी जातियों को छलने का काम किया है,पिछड़ी जातियों में रोष व्याप्त है एवं अपने को ठगा एवं उपेक्षित महसुस कर रहा है, धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी झारखंड सरकार से मांग करती है कि अविलंब इस मामले पर त्वरित संज्ञान लेते हुए अन्य राज्यों की तरह झारखंड में भी पिछड़ी जातियों को 27% आरक्षण का लाभ दी जाए।
धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी,ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने कहा कि वर्तमान झारखंड की हेमंत सरकार एवं कांग्रेस पार्टी ने चुनाव में घोषणा की थी की सरकार बनने पर झारखंड में पिछड़ी जातियों को 27% का आरक्षण का लाभ सुनिश्चित रुप से मिले,आगे उन्होंने झारखंड सरकार से मांग करते हुए कहा की राज्य में पिछड़ी जातियों को 27% आरक्षण को अविलंब लागू की जाए, एकीकृत बिहार में पिछड़ी जातियों को 27% आरक्षण का लाभ मिलता था पर झारखंड में भाजपा की सरकार बनते ही मात्र 14 प्रतिशत आरक्षण देकर भाजपा की पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल,अर्जुन मुंडा एवं रघुवर दास तीनों की सरकार ने पिछड़ी जातियों को उपेक्षित एवं चलने का काम किया, धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी, ओबीसी विभाग झारखंड सरकार से मांग करती है कि पिछड़ी जातियों के लिए राज्य में 27% आरक्षण का लाभ देने एवं इसे अविलंब लागू की जाए ताकि उपेक्षित पिछड़ी जातियों का उत्थान हो सके एवं राज्य सरकार के प्रति लोगों का विश्वास जगे।
मौके पर मुख्य रूप से विजय कुमार सिंह,मदन महतो, संतोष सिंह,दिनेश सिंह डुंगुर ,योगेन्द्र सिंह योगी ,राजेश्वर सिंह यादव,मंटू दास पप्पू पासवान, गोपाल कृष्ण चौधरी ,जाहिर अंसारी ,एहसान खान ,शकील अहमद ,संजय महतो, नंदलाल पासवान ,राजू दास, कामता पासवान,बबलू दास, अरुण कुमार सिंह,हुमायूं रजा, सतपाल सिंह ब्रोका,पप्पू कुमार तिवारी,हीरालाल नोनिया, लालबाबू यादव ,बमभोली सिंह, डीएन यादव,राहुल राज,मनोज कुमार हाडी ,अशोक वर्णवाल, बबीता शर्मा,हरेंद्र शाही,प्रभाकर नोनिया, रामजी भगत,राजू नोनिया, रमेश राय, विकी कुमार, बाबू अंसारी, महेश शर्मा,सोहराब अली ,रत्नेश यादव ,सुखदेव हांसदा ,सूरज वर्मा, वीरेंद्र पासवान, अर्जुन भूइयां ,अखिलेश चौधरी, श्यामल भंडारी, विनीत दुबे ,सोनू यादव, रवि राय,मासूम खान,पप्पू सिंह नंदन कुमार भूइयां,सत्यानंद पांडे,अरविंद कुमार सैनी,राजा अंसारी,गाजू कालिंदी,रोहित सिंह,सूरज सिंह यादव समेत सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित थे।

