![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_1280,h_960/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/06/IMG-20210627-WA0044.jpg)
गया में आज भाजपा जिला गया कार्यालय आनंदी माई मोड़ के नजदीक उत्सव भवन में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक गया जिला के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुआ है इस बैठक को ज़ूम ऐप के माध्यम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव , बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी ने संबोधित किया गया है।
गया जिला कार्यालय में बैठक की शुरुआत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण कर राष्ट्र गीत के साथ हुआ है इसके पहले ग्यारह बजे भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी जी की मन की बात सभी उपस्थित सदस्यों ने सुनी गई है।इस कार्यक्रम के लिए बड़ा प्रोजेक्टर के साथ आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था की गई थी।
इस बैठक में भाजपा के वरीय नेता सह पूर्व कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार, पूर्व विधायक राजीव नंदन दांगी, पूर्व विधायक डॉ श्यामदेव पासवान, पूर्व सांसद रामजी मांक्षी, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल स्वामी, पूर्व जिलाध्यक्ष जैनेन्द्र कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश कुमार सिंह,भोला मिश्रा, संतोष सिंह,।गया में संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा ने किया और तकनीकी देखभाल भाजपा आईटी सेल के संयोजक कमल सिन्हा, विनोद गुप्ता ए के द्वारा किया गया है
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)