![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_240,h_172/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/07/IMG-20210702-WA0021-240x172.jpg)
हजारीबाग: चलकुशा में कृषि जागरूकता रथ भ्रमण की खानापूर्ति किए जाने की शिकायत कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मोईन अंसारी ने कृषि मंत्री बादल पत्रलेख से की है। शिकायत में कहा गया है कि चलकुशा प्रखंड में कृषि जागरूकता रथ भ्रमण के सरकारी आदेश की अवहेलना बीडीओ जयाशंखी मुर्मू, कृषि पदाधिकारी शैलेश रंजन, आत्मा के राजेश कुमार ने प्रखंड मुख्यालय में सिर्फ फोटो खिंचवाकर रथ को पंचायत भ्रमण नहीं कराया गया। प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि इस बाबत में कृषि मंत्री ने संज्ञान लेकर कृषि निदेशक को जांच करने का आदेश दिया। आदेश में कहा गया है कि प्रत्येक पंचायत के पंचायत सेवक, प्रतिनिधि और ग्रामीणों से सूचना एकत्र कर रिपोर्ट दी जाए। कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ने कहा है कि बीडीओ की तानाशाही से चलकुशा प्रखंड की जनता त्रस्त है। इस बात से कृषि मंत्री को अवगत कराया गया।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)