![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_1032,h_581/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/12/IMG-20211217-WA0003.jpg)
उ0प्र0 के जारी फरमान के अनुसार पेंठ बाजार आबादी क्षेत्र के बाहर लगाने के आदेश हुए थें उसी आदेश का पालन कराने के लिए तहसील प्रशासन ने अपना चाबुक जमकर चलाया था जिस कारण पुरानी जगह से पेंठ बंद होकर जेवर रोड पर मुकंद गढी़ के पास लगने लगी थी। मगर तहसील प्रशासन की हिलीहवाली व मेहरबानी के कारण कुछ पेंठ व्यापारी पुरानी पेंठ जगह पर दुकानें लगाने लगे ओर प्रशासन अनदेखी कर आँखें मुंदें चुपचाप बैठा रहा जिस कारण पेंठ व्यापारियों के होंसलें बुलन्द होते नजर आये ओर पेंठ व्यापारियों की संख्या धीरे धीरे बढने लगी। प्रशासन की इस अनदेखी को नजर अंदाज होते देख नगर के कुछ संगठनों ने ज्ञापन के माध्यम से सोए हुए प्रशासन को जगाया ओर तब जाकर तत्कालीन एस0डी0एम रविशकंर सिंह ने अपना चाबुक जमकर चलाया ओर सभी पेंठ व्यापारियों को खदेड़ दिया ओर कार्यवाही भी की। उसके बाद इन सभी पेंठ व्यापारियों ने पुरानी पेंठ क्षेत्र से चंद कदम दूर जुहालेबाडे़ में अपना अधिकार समझते हुए आँन रोड़ पेंठ लगानी शुरू कर दी यह पेंठ धीरे – धीरे अपना विकराल रूप धारण करने लगी तो फिर से नगर कुछ संगठनों ने प्रशासन को जगाना शुरु कर दिया। तब जाकर प्रशासन के कान पर जूँ चली ओर अतिक्रमण हटाने को चल पड़े। तो कुछ दिनों पेंठ नहीं लगी मगर फिर से पुरानी जगह पर लगातार कुछ व्यापारियों ने पेंठ लगानी शुरू कर दी ओर काफी व्यापारियों ने जुलाहेबाडे़ में ओर प्रशासन फिर से अनदेखी करने लगा ओर पेंठ व्यापारियों के होंसलें बुलन्द होने लगे ओर इस रोड पर अतिक्रमण होने के कारण जाम का झाम लगने लगा ओर आमजनों को परेशानी होने लगी तो *फिर से अभी कुछ दिनों पहले इटवा व्यापार मंडल ने चेतावनी देते हुए एक ज्ञापन नगर के मुखिया राजेश कुमार को सोंपा की अगर यह पेंठ इस क्षेत्र से नहीं हटती है तो हम धरना प्रदर्शन करेंगे तब जाकर नगर प्रशासन जागा ओर चल पड़ा अतिक्रमण हटाने। उसी क्रम आज नगर नगर पालिका की टीम मय पुलिस फोर्स के प्रशासन नगर के मुखिया जी के नेतृत्व में फर्जी साप्ताहिक पेंठ को हटाने को जा धमकें। इस टीम के देखते ही पेंठ व्यापारियों में हडकंप मच गया ओर इधर उधर दोडते भागते नजर आये। ओर नगर पालिका टीम ने कुछ लोगों की मेज को भी कब्जे में ले लिया। मगर जैसे ही जैसे ही प्रशासन आगे बढ़ वैसे पेंठ व्यापारियों ने अपनी दुकानें फिर से सजानी शुरु कर दी ओर पूरे दिन पेंठ लगी रही। ओर नगर पालिका टीम नदारद हो गयी। इस प्रकार नगर पालिका का चाबुक इन अतिक्रमणकारीयों पर नहीं चला ओर पालिका अतिक्रमण हटाने में नाकाम साबित हुई। ओर पेंठ व्यापारियों की जीत हुई। इसी बाबत हमारे संवाददाता ने नगर पालिका ई0ओ विनोद कुमार से फोन कर वार्ता की तो साहब ने बताया कि हमारी टीम उसी क्षेत्र में मुस्तैद है। इसका मतलब नगर पालिका टीम की मुस्तैदी में पेंठ व्यापारियों ने दुकानें लगाये रखी। ओर पालिका टीम छुप कर यह नज़ारा देखती रही। इस अतिक्रमण हटाने अभियान की रिपोर्ट पेश है देखिए पेंठ का नजारा।
ब्यूरों- पवन शर्मा बुलंदशहर।
आजाद दुनिया न्यूज
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)