गया:भ्रष्टाचारियों की बहार है, क्योंकि सरकार में नीतीश कुमार है _ कांग्रेस


गया अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू, पूर्व सांसद रंजीत सिंह उर्फ रंग बाबू, पूर्व विधायक मो खान अली, जिला उपाध्यक्ष युगल किशोर सिंह, राम प्रमोद सिंह, जिला महासचिव विद्या शर्मा, अमरजीत कुमार, टिंकू गिरी, ओंकार नाथ सिंह, विनोद उपाध्याय, असरफ इमाम, फिरोज रजा, राजेश्वर पासवान, सुरेन्द्र मांझी, अरुण कुमार पासवान आदि ने कहा कि * बिहार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है, अधिकारियों के घर से नित्य दिन करोड़ों, करोड़ मिल रहे है, चूहे लाखो लीटर जप्त शराब पी जा रहे है, बने हुए तटबंध तोड़ दे रहे है, एक्सरे मशीन खा जा रहे है।नेताओं ने कहा की राज्य में उच्च शिक्षा में भ्रष्टाचार इस प्रकार जकड़ा हुआ है की इसमें राजभवन से विश्वविद्यालय तक सभी की संलिप्तता एवम् आपसी आरोप, प्रत्यारोप जग जाहिर है, भ्रष्टाचार में लिप्त कुलपति गिरफ्तारी से बच रहे है, तो ईमानदार को मुंह खोलने के बाद त्याग पत्र देकर जाना पड़ रहा है।नेताओं ने कहा की अब तो सूबे में यह नारा भी लगने लगा है की * राज्य में भ्रष्टाचारियों की है बहार, क्योंकि यहां है, नीतीश सरकार * लेकिन माननीय मुख्यमंत्री महोदय दिन, रात जीरो टॉलरेंस ,कानून की राज की दुहाई देने में मशगूल रहते हैं।नेताओं ने कहा की मुख्यमंत्री महोदय समाज सुधार अभियान के बजाय सरकार सुधार अभियान चला कर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का काम करे।

Related posts