![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_240,h_172/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/07/IMG-20210721-WA0053-240x172.jpg)
हजारीबाग:- विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमित यादव ने रिम्स अस्पताल रांची का दौरा किया तथा अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्था का जायजा लिया।इस दौरान उन्होंने अस्पताल में इलाज रत बरकट्ठा के तुईयो पंचायत अंतर्गत ग्राम माधोपुर निवासी द्वारिका यादव से मिले तथा उनके हालचाल से अवगत हुए। विधायक ने उनके परिजनों से मिलकर उनका कुशल क्षेम जाना और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया ।परिजनों से उनके इलाज की सुविधाओं तथा परेशानियों से भी अवगत हुए।अस्पताल में एडमिट अन्य मरीजों को राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं पर उनके परिजनों के साथ चर्चा की। उन्होंने द्वारिका यादव के इलाज में परेशानियों से संबंधित चर्चा उनके इलाज कर रहे डॉक्टरों से की तथा बेहतर इलाज करने का आग्रह किया।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)