![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_1280,h_960/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/11/IMG-20211119-WA0013.jpg)
बरकट्ठा:- प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बरवां में संतोषी महिला मंडल जनवितरण प्रणाली की दुकान में सलैया पंचायत प्रधान गोपाल प्रसाद के द्वारा उज्जवला योजना के तहत राशन कार्डधारी महिलाओं के बीच गैस सिलेन्डर, चुल्हा,रेगुलेटर का मुफ्त वितरण किया गया ।गैस वितरण के मौके पर मुखिया गोपाल प्रसाद ने कहा कि मोदी सरकार के द्वारा गरीब परिवारों को मुफ्त में गैस सिलेन्डर चुल्हा देकर जनकल्याण का कार्य किया है ।इस योजना के मिलने से ग्रामीणों में उत्साह देखी जा रही थी। मौके पर कांग्रेस नेता संतोष कुमार देव ,वार्ड सदस्य जीबलाल दास ,उगेश्वर प्रसाद,गोरहर इंडियन ग्रामीण वितरक के प्रकाश पासवान,समीम अंसारी, राजु प्रसाद समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)