![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_1280,h_588/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/08/IMG-20210827-WA0036.jpg)
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा धनबाद जिला ग्रामीण के सम्मानित अध्यक्ष श्री मोतीलाल मुर्मू जो का सिंदरी नगर में आगमन अनुसूचित जनजाति मोर्चा धनबाद जिला ग्रामीण के महामंत्री श्री रविश्वार मरांडी के निजी कार्यालय में हुआ जहां भाजपा सिंदरी नगर के द्वारा स्वागत किया गया एवं बैठक कर संगठन पर विस्तार से चर्चा की गई बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री मोतीलाल मुर्मू ने में कहां की भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा सिंदरी में सशक्त होगी और इसके लिए उन्होंने कई उपाय सुझाए उन्होंने कहा की जनजाति समुदाय में आप लोग जा जा कर उसके निजी समस्याओं को सुनें एवं समाधान करने का प्रयास करें उन्होंने भाजपा नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक को अनुसूचित जनजाति मोर्चा को पूर्ण रुप से सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया बैठक में नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक ने कहा कि अनुसूचित जनजाति मोर्चा सिंदरी में दिखाई देगा और अपने समाज के हित की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेगा हमारी जहां भी जरूरत होगी हम तन मन धन से अनुसूचित जनजाति मोर्चा के साथ खड़े हैं रवीश्वर मरांडी ने कहा कि जिला अध्यक्ष महोदय ने जो सुझाव दिया है इस पर अमल करते हुए सिंदरी बलियापुर क्षेत्रों में मोर्चा को बहुत मजबूत किया जाएगा और लोगों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें पार्टी से जोड़ा जाएगा बैठक में मुख्य रूप से नगर महामंत्री इंद्रमोहन सिंह अनुसूचित जनजाति मोर्चा के महामंत्री वीरेंद्र हांसदा अनुसूचित जाति मोर्चा के सिंदरी नगर अध्यक्ष गणपति बावड़ी संजय महतो लखीराम मरांडी हेमलाल सोरेन इत्यादि लोग उपस्थित थे
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/08/IMG-20210827-WA0035.jpg?resize=1280%2C588&ssl=1)
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)