![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_1280,h_576/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/IMG-20211003-WA0030.jpg)
गया: मैनपुरी के पूर्व सांसद व उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पोते तेज प्रताप यादव आज गयाजी पहुंचे। गयाजी में उन्होंने पूरे विश्व मे कोरोना महामारी स मारे गए लोगों के आत्माओं की शांति के लिए पिंडदान व तर्पण किया। उसके बाद वह श्री यादव बोधगया पहुंचे। बोधगया में महाबोधि मन्दिर जाकर भगवान बुद्ध को नमन किया, एवं के कोरोना से मुक्ति मिले और विश्व में शांति कायम हो इसके लिए प्रार्थना किया। बोधगया में भंते डॉ मनोज भंते ने पीपल पत्ता और बुद्ध मूर्ति देकर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत, पूर्व मंत्री सह बेलागंज विधायक डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव, कांग्रेस युवा नेता सह पार्षद प्रतिनिधि शशि किशोर शिशु आदि उपस्थित थे।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)