जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सोमवार को प्रखंड में वैक्सीन की सिर्फ दूसरी खुराक देने के लिए महा अभियान चलाया गया। इसके लिए प्रखंड में कुल 33 टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर लोगों को कोविशील्ड की दूसरी खुराक दी गई। वैक्सीनेशन सुबह सात बजे से प्रारंभ होकर देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम वैक्सीनेशन सेंटरों का निरीक्षण कर समुचित व्यवस्था बनाने में जुटी रही। जिला कल्याण पदाधिकारी राजेश कुमार के साथ बीडीओ ममता प्रिया ने भी वैक्सीनेशन सेंटरों का निरीक्षण किया व आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना के खिलाफ सुरक्षा चक्र को मजबूती प्रदान करने के लिए कोविशील्ड की दोनों डोज लेना अनिवार्य है। जिन लोगों ने वैक्सीन का पहला डोज लगवा लिया है वह दूसरे डोज के लिए भी वैक्सीनेशन सेंटर पर अवश्य पहुंचे।